Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 12th Pass:- अगर आपने बिहार बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) 2025 में पास किया है और आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो यह जानकारी आपके लिए है। इस योजना के तहत सरकार 12वीं पास अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में देती है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?
यह योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक वित्तीय सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देना है। इसमें अलग-अलग चरणों पर लड़कियों को आर्थिक मदद दी जाती है:
- 0–2 वर्ष की बच्ची – माँ के बैंक खाते में ₹5,000
- मैट्रिक पास (1st डिवीजन) – ₹10,000 (SC/ST सेकंड डिवीजन – ₹8,000)
- इंटरमीडिएट पास (किसी भी डिवीजन) – ₹25,000
- स्नातक पास – ₹50,000
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 12th Eligibility (योजना के लिए पात्रता}
- बिहार की निवासी और बिहार बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी
- केवल अविवाहित लड़कियां आवेदन कर सकती हैं
- 2025 में पहली बार 12वीं पास हुई हों (कंपार्टमेंटल पास छात्राएं पात्र नहीं)
- आधार, मार्कशीट और बैंक पासबुक में नाम और जन्मतिथि समान होनी चाहिए
- बैंक खाता स्वयं के नाम पर होना चाहिए (जॉइंट अकाउंट मान्य नहीं)
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में लगने वाले ज़रूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (सक्रिय)
- जाति प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
- आय प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 12th आवेदन प्रक्रिया (15 अगस्त 2025 से शुरू)
- Medhasoft पोर्टल पर जाएं
- वैसे आप इस लिंक पर क्लीक करके डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं http://medhasoft.bihar.gov.in/inter_2425/(S(wl3mdetpfvdhngfc3utiyhmy))/Apply.aspx
- “12th Passed Registration” लिंक पर क्लिक करें
- निर्देश (Guidelines) पढ़ें और स्वीकार करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर, अंक, जन्मतिथि और नाम भरें
- आधार वेरिफिकेशन करें
- मोबाइल और ईमेल OTP से वेरिफाई करें
- बैंक विवरण दर्ज कर फॉर्म प्रीव्यू करें
- सबमिट करने के बाद आवेदन की रिसीट डाउनलोड करें
- दस्तावेज़ सत्यापन के बाद User ID और Password मिलेगा
- लॉगिन कर अंतिम सबमिशन करें
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की लिस्ट कैसे देखें?
- Medhasoft पोर्टल पर जाएं
- जिला और कॉलेज चुनें
- लिस्ट में अपना नाम देखें
- नाम होने पर ही राशि मिलेगी
महत्वपूर्ण तिथि
- आवेदन शुरू – 15 अगस्त 2025
- अंतिम तिथि – अभी घोषित नहीं
निष्कर्ष
अगर आप 2025 में बिहार बोर्ड से 12वीं पास हुई हैं और अविवाहित हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा मौका है। समय पर आवेदन करें और ₹25,000 की राशि से आगे की पढ़ाई में मदद पाएं।